लिवर की गर्मी के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:00

इन 5 लक्षणों से जानें आपको लि‍वर संबंधी कोई समस्या तो नहीं...

क्या आप जानते है ऐसे बहुत से लोग है जिनका लिवर लंबे समय से सही तरीके से काम नहीं कर रहा होता, लेकिन वे इस बात से बिल्कुल बेखबर होते हैं, जब तक की समस्या बहुत अधिक न बड़ जाए। अगर आप सही समय पर ये पता लगा लेंगे कि आपका लि‍वर सही से काम कर रहा है या नहीं, तो आगे होने वाली कई बीमारियों से आप बच जाएंगे। हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे लक्षण जो लिवर के खराब होने की ओर इशारा करते हैं -

इन संकेतों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं :

1 कुछ लोगों को लि‍वर में सूजन आ जाती है, जिससे पेट का आकार बढ़ जाता है। ऐसे में इसे मोटापा समझने की गलती करना आपको परेशानी में डाल सकता है। अगर आपको उस स्थान पर समय-समय पर दर्द हो रहा हो, तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।

2 अत्यधिक थकान होना, त्वचा का रूखा होना और आंखों के आसपास काले घेरे हो जाना कभी-कभी लि‍वर की खराबी का नतीजा भी होता है। लि‍वर कमजोर होने की स्थिति में त्वचा क्षतिग्रस्त, बेजान हो जाती है, और बालों से जुड़ी समस्याएं भी होती है।

3 लि‍वर खराब होने की स्थिति में पेशाब का रंग बदल जाता है। ऐसा होने पर पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। इसके अलावा जॉन्ड‍िस के लक्षण जैसे नाखूनों व आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना भी इसमें शामिल है।


4 अगर भूख न लगने की समस्या या फिर पेट में गैस बनना व बदहजमी जैसी समस्याएं लगातार हो रही हैं, तो इसे भी लिवर की खराबी का एक लक्षण माना जाता है। इसके साथ ही छाती में जलन और भारीपन भी होता है।

5 बुखार न होने पर भी मुंह का स्वाद खराब हो जाना और लगातार कड़वापन बना रहना, यह भी लिवर की खराबी के कारण हो सकता है। यही नहीं लिवर की खराबी होने पर अमोनिया की अधि‍कता के कारण मुंह से बदबू आना भी शुरू हो जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info